LOADING

Type to search

पिरामल फाइनेंस का राजस्थान में विस्तार, एयूएम 1 लाख करोड़ पार

Local

पिरामल फाइनेंस का राजस्थान में विस्तार, एयूएम 1 लाख करोड़ पार

Share


उदयपुर, 15 अप्रैल: पिरामल फाइनेंस लिमिटेड ने अपनी विकास यात्रा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) का आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है। कंपनी की इस सफलता में राजस्थान का अहम योगदान रहा है, जहां क्षेत्रीय और अर्ध-शहरी बाजारों में तेजी से विस्तार हुआ है।
राजस्थान कंपनी के प्रमुख बाजारों में शामिल है, जहां जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर जैसे शहरों में 44 शाखाओं के माध्यम से मजबूत ऋण पोर्टफोलियो संचालित किया जा रहा है।
कंपनी के एमडी और सीईओ जयराम श्रीधरन ने कहा कि 1 लाख करोड़ रुपये का एयूएम पार करना ग्राहकों के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि खासकर अर्ध-शहरी और तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में कंपनी को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान जैसे राज्यों में मेट्रो शहरों के अलावा अन्य शहरों में भी लोन की मांग तेजी से बढ़ रही है। कंपनी आने वाले समय में तकनीक और डेटा-आधारित लोन प्रक्रिया के जरिए देशभर में जिम्मेदारी से ऋण सुविधा उपलब्ध कराने पर फोकस बनाए रखेगी।
कंपनी का यह विस्तार वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के साथ ही क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *