LOADING

Type to search

कमीशन के लालच में ठगों को दिया बैंक अकाउंट

Local

कमीशन के लालच में ठगों को दिया बैंक अकाउंट

Share

22 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा
चित्तौड़गढ़, 15 अप्रैल:
चित्तौड़गढ़ साइबर पुलिस ने बैंक अकाउंट किराए पर देकर साइबर ठगों की मदद करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि इनके खाते में तीन ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 21.90 लाख रुपए का संदिग्ध लेनदेन हुआ।
यह कार्रवाई ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत की गई। पुलिस को एक एसबीआई खाते पर संदेह हुआ, जिसे साइबर क्राइम पोर्टल पर जांचने पर देश के विभिन्न राज्यों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में दर्ज मामलों को जोड़ने पर लाखों की ठगी इसी खाते से जुड़ी मिली।
पूछताछ में खाताधारक बालूराम (निवासी चंदेरिया) ने बताया कि उसके दोस्त श्रवण सुहालका ने उसे कमीशन के लालच में इस काम में शामिल किया। योजना के तहत अवैध रकम खाते में मंगवाकर चेक से निकाली जाती थी। तय समझौते के अनुसार 30 प्रतिशत कमीशन में से 20 प्रतिशत बालूराम और 10 प्रतिशत श्रवण रखते थे, जबकि शेष रकम ठगों को सौंप दी जाती थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने मिलकर सुनियोजित साजिश के तहत अपना बैंक अकाउंट साइबर ठगी के लिए उपलब्ध कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *