LOADING

Type to search

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर उदयपुर की सिंधु बिनुजीत होंगी सम्मानित

Local

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर उदयपुर की सिंधु बिनुजीत होंगी सम्मानित

Share


उदयपुर, 15 अप्रैल: उदयपुर के लिए गर्व का अवसर है कि राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में संभाग स्तरीय बाल सुरक्षा सलाहकार सिंधु बिनुजीत को सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह सम्मान यूनिसेफ और राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर किए गए उत्कृष्ट बाल संरक्षण कार्यों के लिए दिया जा रहा है।
बाल संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान
सिंधु बिनुजीत ने वर्ष 2010 में डूंगरपुर से अपने कार्य की शुरुआत की, जहां उन्होंने बाल श्रम और पलायन के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया। उन्होंने प्रशासन, पुलिस और यूनिसेफ के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों को मुख्यधारा में लाने का सराहनीय कार्य किया।
पुलिसिंग में नवाचारों की मिसाल
उन्होंने ‘वत्सल वार्ता’ जैसी पहल शुरू कर पुलिस और बच्चों के बीच संवाद को मजबूत किया। साथ ही ‘बाल मित्र पुलिस थाना’ और ‘सुरक्षित विद्यालय’ जैसे मॉडल विकसित किए, जिन्हें बाद में पूरे प्रदेश में अपनाया गया।
राज्यभर में लागू हुआ मॉडल
वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इन नवाचारों को प्रदेशभर में लागू करने के निर्देश दिए। वर्तमान में यह मॉडल उदयपुर रेंज के जिलों में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।
पहले भी मिल चुका सम्मान
सिंधु बिनुजीत को वर्ष 2017 में भी राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। लगातार सक्रियता और बाल संरक्षण में योगदान के चलते उन्हें इस बार फिर राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चुना गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *