LOADING

Type to search

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बड़गांव में उत्सव

Local

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बड़गांव में उत्सव

Share

महिलाओं ने रैली निकाल जताया आभार
‘नारी तू नारायणी’ के उद्घोष के साथ महिलाओं ने मनाया ऐतिहासिक निर्णय का जश्न
उदयपुर, 17 अप्रैल:
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने की खुशी में शुक्रवार को बड़गांव पंचायत समिति सभागार में आत्मीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां “पंचायत से संसद तक, नारी शक्ति का वंदन” और “नारी तू नारायणी, अब नीति निर्माता की बारी” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महिलाओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बड़गांव की सड़कों पर रैली निकाली और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष Gajpal Singh Rathore ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं की भागीदारी पंचायत और निकायों के साथ-साथ विधानसभा और संसद में भी सशक्त रूप से दिखाई देगी।
पूर्व महापौर Rajni Dangi ने इसे महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। वहीं जिला परिषद सदस्य Pinky Mandawat ने अधिनियम की जानकारी देते हुए इसे महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय बताया।
बड़गांव प्रधान Pratibha Nagda ने कहा कि यह केवल 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं, बल्कि महिलाओं को नीति निर्माण की मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक प्रयास है। महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष Kavita Joshi ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को निर्णय लेने वाली सशक्त भागीदार बनाने की दिशा में मील का पत्थर है।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने मोबाइल टॉर्च जलाकर खुशी व्यक्त की तथा हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर प्रधानमंत्री का आभार जताया। इस दौरान कई महिला जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *