LOADING

Type to search

भारतीय लोक कला मंडल में सजेगा संस्कृति और सम्मान का उत्सव

Local

भारतीय लोक कला मंडल में सजेगा संस्कृति और सम्मान का उत्सव

Share

‘उदयपुर की शान-सीजन 2’ में नृत्य, संगीत, प्रदर्शनी और मातृशक्ति सम्मान होगा आकर्षण का केंद्र
उदयपुर, 17 अप्रैल:
भारतीय लोक कला मंडल में शीघ्र ही एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन ‘उदयपुर की शान-सीजन 2’ आयोजित होने जा रहा है, जिसमें नृत्य कला, गायन शैली और मातृशक्ति सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। द मॉरल शॉपी उदयपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कला, सृजनात्मकता, जीवनशैली आधारित प्रदर्शनी एवं विविध व्यंजनों की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी।
कार्यक्रम आयोजिका Mayura Mehta ने बताया कि यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि रिश्तों को मजबूत करने और जीवन मूल्यों को समझाने वाला एक विशेष प्रयास है। कार्यक्रम में परिवार सहित भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया है, ताकि आपसी समझ, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों को नई ऊर्जा मिल सके।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मातृशक्ति सम्मान समारोह रहेगा, जिसमें उदयपुर ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान की प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा कला और संस्कृति से जुड़े स्टॉल, रचनात्मक प्रदर्शनी और स्वादिष्ट व्यंजनों के माध्यम से आगंतुकों को विविध अनुभव प्राप्त होंगे।
संगीत प्रेमियों के लिए भी यह आयोजन खास रहेगा। स्वर साम्राज्ञी Asha Bhosle और Lata Mangeshkar के अमर गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही उदयपुर से ‘दो स्वर कोकिला’ का चयन भी किया जाएगा, जो आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा।
मयूरा मेहता ने उदयपुरवासियों से अपील की है कि वे मां और बेटी अथवा बेटे के साथ अपनी तस्वीरें साझा करें, जिससे इस आयोजन को और अधिक भावनात्मक और यादगार बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ‘उदयपुर की शान-सीजन 2’ पिछले सफल आयोजन की यादों को ताजा करते हुए शहरवासियों के लिए उत्साह, उमंग और पारिवारिक स्नेह से भरपूर अनुभव लेकर आएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *