LOADING

Type to search

आंखों पर पट्टी, दिमाग में कमाल: तन्मय दरक ने बनाया एशिया रिकॉर्ड

Local

आंखों पर पट्टी, दिमाग में कमाल: तन्मय दरक ने बनाया एशिया रिकॉर्ड

Share

7 मिनट में 76 ऐतिहासिक स्मारकों की पहचान कर उदयपुर के छात्र ने बढ़ाया प्रदेश का मान
उदयपुर, 18 अप्रैल:
उदयपुर के प्रतिभाशाली छात्र तन्मय दरक ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और एकाग्रता से एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराकर शहर और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इससे पहले वह इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी स्थान बना चुके हैं। तन्मय ने ब्लाइंडफोल्ड एक्टिविटी में आंखों पर पट्टी बांधकर मात्र 7 मिनट में 76 ऐतिहासिक स्मारकों और प्रमुख लैंडमार्क्स की पहचान कर उनके नाम बताए। फ्लैश कार्ड्स के जरिए चित्र पहचानने की यह उपलब्धि उनकी असाधारण मानसिक क्षमता का परिचायक है। रिकॉर्ड के समय उनकी उम्र 11 वर्ष 7 माह 5 दिन थी, जबकि इसकी आधिकारिक पुष्टि फरवरी 2026 में हुई।
इस सफलता में विशेषज्ञ प्रशिक्षण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. पश्मीना जैन के वैज्ञानिक मार्गदर्शन और प्रशिक्षक प्रवीण पारीक व निशा पारीक के नियमित अभ्यास ने तन्मय की स्मरण क्षमता को निखारा। तन्मय के माता-पिता सत्येंद्र और नेहा दरक ने इसे सही दिशा, सकारात्मक माहौल और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया। तन्मय की इस उपलब्धि से पूरे राजस्थान में गर्व का माहौल है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *