LOADING

Type to search

नशामुक्ति की मिसाल बना ‘आरोग्य केंद्र’

Local

नशामुक्ति की मिसाल बना ‘आरोग्य केंद्र’

Share

औचक निरीक्षण में जिला न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने व्यवस्थाओं और सेवा भाव की सराहना की
उदयपुर, 18 अप्रैल:
आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा संचालित ‘आरोग्य जिला नशामुक्ति केंद्र’ की व्यवस्थाओं और सेवा गुणवत्ता की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने औचक निरीक्षण के दौरान सराहना की। निरीक्षण में केंद्र सरकारी मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा और वहां की स्वच्छता, अनुशासन तथा सेवा भाव को विशेष रूप से प्रशंसनीय पाया गया।
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने उपचाराधीन मरीजों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि केंद्र में उन्हें परिवार जैसा वातावरण, गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा आध्यात्मिक काउंसलिंग मिल रही है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है और वे नशे की लत से बाहर निकलने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
केंद्र में आवास, चिकित्सा और मनोरंजन की सुविधाएं भी संतोषजनक पाई गईं। न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने संस्थान के प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस तरह के केंद्र नशामुक्त समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संस्थान प्रबंधन ने भविष्य में भी सेवा और पारदर्शिता के साथ कार्य जारी रखने का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *