अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ ने गौसेवा कर दिया संरक्षण का संदेश
Share
उदयपुर, 18 अप्रैल: अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला महिला प्रकोष्ठ की ओर से अमावस्या के अवसर पर गौसेवा कार्यक्रम आयोजित कर गायों को हरा चारा खिलाया गया। कार्यक्रम पशु पति कल्याण परिषद गौशाला में आयोजित हुआ, जहां एक मिनी ट्रक हरा चारा गायों को समर्पित किया गया।
महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि संगठन द्वारा प्रत्येक माह अमावस्या पर गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाने की परंपरा निभाई जाती है। इस पहल का उद्देश्य गौसेवा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और संरक्षण का संदेश देना है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला सह सचिव घनश्याम मित्तल, दिनेश अग्रवाल, चंद्रकांता अग्रवाल, अमिता भंडारी, लीलावती मित्तल, अनामिका गुप्ता, वीना अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था की सचिव सुमन बॉस ने सभी का आभार व्यक्त किया।
