LOADING

Type to search

अक्षय तृतीया पर महाराणा प्रताप सेना ने मनाया उदयपुर स्थापना दिवस

Local

अक्षय तृतीया पर महाराणा प्रताप सेना ने मनाया उदयपुर स्थापना दिवस

Share

महाराणा उदयसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया समाज सेवा का संकल्प
उदयपुर, 20 अप्रैल:
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप सेना उदयपुर द्वारा शहर कार्यालय, छोटी पीपली यूनिवर्सिटी रोड पर उदयपुर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महाराणा प्रताप सेना के महासचिव अमित पोरवाल ने बताया कि इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उदियापोल स्थित महाराणा उदयसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उदयपुर के गौरवशाली इतिहास का स्मरण किया गया तथा समाज सेवा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर संस्थापक मोहन सिंह राठौड़, महामंत्री भरत साहू, प्रदेश अध्यक्ष दीपलाल मेनारिया, उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, व्यवस्थापक रतन लोहार, मंडल अध्यक्ष पुष्कर वैष्णव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *