LOADING

Type to search

उदयपुर में ‘बीसीआई पिनेकल’ का भव्य आगाज़ आज

Local

उदयपुर में ‘बीसीआई पिनेकल’ का भव्य आगाज़ आज

Share

‘शिखर संवाद’ के ज़रिए मिलेगी बिजनेस को नई ऊंचाई
उदयपुर, 22 अप्रैल:
झीलों की नगरी के व्यावसायिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। उदयपुर के अग्रणी उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के नए प्लेटफॉर्म ‘बीसीआई पिनेकल – अ गेटवे टू द टॉप’ की विधिवत लॉन्चिंग आज, 23 अप्रैल को शाम 6:00 बजे सुभाष नगर स्थित ओरिएंटल पैलेस रिज़ॉर्ट में होगी
अंतरराष्ट्रीय अनुभव और स्थानीय विजन का संगम चैप्टर के निर्वाचित प्रेसीडेंट सीए अंशुल मोगरा ने बताया कि बीसीआई पिनेकल का उद्देश्य उदयपुर के उद्यमियों को एक ऐसा ‘स्ट्रक्चर्ड नेटवर्क’ प्रदान करना है जहां ‘ट्रस्ट’ ही सबसे बड़ी करेंसी होगी। उन्होंने कहा, मेरा अंतरराष्ट्रीय अनुभव सिखाता है कि बिजनेस कभी अकेले नहीं बढ़ता; उसे सही नेटवर्क और सिस्टम की ज़रूरत होती है। पिनेकल उसी दिशा में एक ठोस कदम है।
बीसीआई के दो सफल वर्ष और बढ़ता प्रभाव
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने इस अवसर पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि बीसीआई ने हाल ही में 20 अप्रैल को अपने सफल दो वर्ष पूरे किए हैं। इतने कम समय में यह संगठन उदयपुर के बिजनेस जगत में एक विश्वसनीय नाम बन चुका है। पिनेकल चैप्टर इस बढ़ते कारवां का एक अहम हिस्सा है।
‘शिखर संवाद’ ज्ञान से होगा बिजनेस का विस्तार
इस लॉन्चिंग के साथ ही एक विशेष नॉलेज सीरीज ‘शिखर संवाद’ की भी शुरुआत की जा रही है। मुकेश माधवानी ने बताया कि इस सीरीज के तहत हर महीने विषय विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे। सीरीज का पहला सत्र मई माह में स्वयं सीए अंशुल मोगरा द्वारा ‘वसीयत (विल) की बारीकियां और उत्तराधिकार कानून’ विषय पर लिया जाएगा।
अनुभवी लीडरशिप टीम तैयार लॉन्चिंग इवेंट की तैयारियों को लेकर सेक्रेटरी शालिनी भटनागर ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म सदस्यों को सीखने और जुड़ने के समान अवसर देगा। वहीं ट्रेजरर वात्सल्य सोनी ने कहा कि पूरे चैप्टर का संचालन पूर्ण पारदर्शिता और प्रोफेशनल तरीके से किया जाएगा ताकि सदस्यों के बीच व्यावसायिक रिश्तों के साथ-साथ आपसी विश्वास भी बढ़े। आज होने वाली इस पहली आधिकारिक मीटिंग में उदयपुर के कई दिग्गज उद्यमी और अन्य बीसीआई चैप्टर्स की लीडरशिप टीम भी शिरकत करेगी। कार्यक्रम का समापन फेलोशिप डिनर के साथ होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *