LOADING

Type to search

मुस्कान क्लब में आशा भोंसले को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Local

मुस्कान क्लब में आशा भोंसले को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share


उदयपुर, 22 अप्रैल:
प्रख्यात पार्श्व गायिका (स्व.) आशा भोंसले के असामयिक निधन पर उन्हें गीत-पुष्पों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु मुस्कान क्लब में “एक शाम: आशा जी के नाम” का विशेष आयोजन किया गया।
श्रीमती उषा इंटोडिया द्वारा की गई ईश्वर-वंदना के पश्चात् मंच संचालक श्री सूरजमल मल पोरवाल ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए बताया की कतिपय होम्योपैथी इलाज में 20 प्रतिशत छूट हेतु सदस्य अपना मुस्कान क्लब आई डी कार्ड अवश्य साथ ले जावे। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश की यात्रा के संबंध में उपयोगी जानकारी साझा की। इसके बाद (स्व.) आशा जी के चित्र पर एम.पी. माथुर, हरीश बहादुर सिंह एवं अन्य सदस्यों द्वारा माल्यार्पण किया गया। मंचासीन  के.के. त्रिपाठी ने प्रस्तावित संगीतमय कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि छोटे बच्चों को भी इसमें सम्मिलित करने की योजना है।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में प्रस्तुतियाँ देने वालों में क्रमश श्रीमती लक्ष्मी आसवानी, श्रीमती हेमा जोशी, श्रीमती कुसुम लता त्रिपाठी, श्रीमती उषा कुमावत, श्रीमती वर्षा मेहता, भगवानदास तिलवानी,  चंद्र सिंह सांखला, हरीश बहादुर सिंह, दिलीप गबरानी, श्रीमती मधुबाला पंडित, अम्बालाल साहू, के.के. त्रिपाठी, दिलीप पोरवाल,  एम.पी. माथुर, श्रीमती निधि बंसल, श्रीमती शारदा शर्मा, जयकिशन आसवानी, श्रीमती नलिनी बंधु, श्रीमती मधु शर्मा तथा  ईश्वर जैन ने आशा जी के सदाबहार गीतों पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। राष्ट्रगान के साथ ही यह हृदयस्पर्शी कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *