LOADING

Type to search

श्रीनाथजी मंदिर में मनोरथ कराना हुआ महंगा

Local

श्रीनाथजी मंदिर में मनोरथ कराना हुआ महंगा

Share

राजभोग सहित विभिन्न मनोरथों की न्योछावर राशि बढ़ी, आज से नई दरें लागू
नाथद्वारा, 23 अप्रैल:
विश्व प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर में मनोरथ कराने वाले श्रद्धालुओं को अब अधिक राशि चुकानी होगी। मंदिर मंडल ने राजभोग सहित विभिन्न मनोरथों की न्योछावर राशि में वृद्धि कर नई दरें गुरुवार से लागू कर दी हैं। सबसे अधिक बढ़ोतरी पूरे दिन के मनोरथ में की गई है, जिसमें करीब तीन हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है। वहीं अन्य मनोरथों में 30 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की वृद्धि की गई है।
श्रीनाथजी मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न मनोरथ करवाते हैं, जिनमें राजभोग मनोरथ सबसे अधिक लोकप्रिय माना जाता है। इसी कारण इसकी न्योछावर राशि में सर्वाधिक बढ़ोतरी की गई है। नई दरों के लागू होने से अब श्रद्धालुओं की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।
मंदिर मंडल की 21 मार्च को हुई बैठक में इस वृद्धि का निर्णय लिया गया था। मंदिर मंडल के मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि मंदिर की आय बढ़ाने और रेवेन्यू जनरेट करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
नई दरों को लेकर श्रद्धालुओं में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखी जा रही है। कुछ श्रद्धालुओं ने इसे मंदिर व्यवस्था के लिए आवश्यक बताया, जबकि कई लोगों का कहना है कि इससे आम श्रद्धालुओं पर आर्थिक भार बढ़ेगा। मंदिर प्रशासन का मानना है कि बढ़ी हुई आय से व्यवस्थाओं में और सुधार किया जा सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *