LOADING

Type to search

“नारद जयंती पर पत्रकार सम्मान 3 मई को, प्रविष्टियां कल तक आमंत्रित”

Local

“नारद जयंती पर पत्रकार सम्मान 3 मई को, प्रविष्टियां कल तक आमंत्रित”

Share

उदयपुर, 23 अप्रैल: पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से विश्व संवाद केन्द्र चित्तौड़ प्रांत द्वारा आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मान के लिए पत्रकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।
समिति के सचिव प्रवीण कोटिया के अनुसार यह सम्मान कार्यक्रम आद्य संवाददाता माने जाने वाले देवर्षि नारद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष किया जाता है। इसका उद्देश्य सत्य, समाज हित और उत्तरदायी पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत पत्रकारिता के पांच विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में एक पत्रकार को 21 हजार रुपये की सम्मान राशि, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
इन श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रिंट पत्रकार, उत्कृष्ट इलेक्ट्रॉनिक (टीवी) पत्रकार, उत्कृष्ट छायाकार (फोटो) पत्रकार, उत्कृष्ट स्तंभकार व उत्कृष्ट स्थानीय यूट्यूब न्यूज चैनल सम्मिलित हैं।
चित्तौड़ प्रांत के अंतर्गत आने वाले जिलों के स्वयं पत्रकार या पत्रकार के लिए कोई प्रस्तावक आवेदन कर सकते है। विश्व संवाद केन्द्र चित्तौड़ प्रान्त की इकाई में अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, बूंदी, ब्यावर, प्रतापगढ़, सलूंबर, बारां एवं झालावाड़ जिले सम्मिलित हैं।
आवेदन ऑनलाइन प्रपत्र के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन में विगत 3 वर्षों के कार्य, उपलब्धियां एवं संबंधित प्रमाण/लिंक प्रस्तुत करना आवश्यक रहेगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों में से चयनित पत्रकारों को 3 मई 2026 को उदयपुर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
समिति ने पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है, ताकि पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मंच पर सम्मानित किया जा सके।
इस आयोजन के माध्यम से विश्व संवाद केंद्र समिति उदयपुर का उद्देश्य पत्रकारिता में सकारात्मक, निष्पक्ष और समाजोन्मुख कार्य करने वाले पत्रकारों को प्रोत्साहन देना है, जिससे पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता को और मजबूत किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि यह आयोजन वर्ष 2022 तक उदयपुर में आयोजित होता रहा है, जिसके पश्चात इसे प्रांत स्तर पर विस्तार करते हुए 2023 में अजमेर, 2024 में भीलवाड़ा तथा 2025 में कोटा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। वर्ष 2026 में पुनः इसका आयोजन उदयपुर में किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *