LOADING

Type to search

उदयपुर में वर्ल्ड लाफ्टर डे पर होगा भव्य आयोजन, 21 संगठन मिलकर बनाएंगे उत्सव यादगार

Local

उदयपुर में वर्ल्ड लाफ्टर डे पर होगा भव्य आयोजन, 21 संगठन मिलकर बनाएंगे उत्सव यादगार

Share

मेवाड़ी भाषा में भी लाफ्टर और मेवाड़ी डांस होगा इस बार आकर्षण
उदयपुर 27 अप्रैल:
शहर में आगामी 3 मई रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे के अवसर पर एक भव्य और अनोखा आयोजन होने जा रहा है। शहर के 21 विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं शैक्षिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 7 बजे सहेलियों की बाड़ी मे यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन विश्व रिकॉर्डधारी सेलिब्रिटी लाफ्टर गुरु श्री गुरु डॉ. प्रदीप कुमावत के सानिध्य एवं नेतृत्व में सम्पन्न होगा।
इस आयोजन को लेकर आज शहर में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम लाफ्टर गुरु श्रीगुरु डॉ. प्रदीप कुमावत के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आचार्य श्यामलाल कुमावत सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर वर्ल्ड लाफ्टर डे के पोस्टर का विमोचन किया और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जानकारी देते हुवे कार्यक्रम सयोजक डॉ शोभालाल औदिच्य ने बताया कि यह आयोजन सहेलियों की बाड़ी में प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में सभी के लिए निशुल्क प्रवेश रहेगा। प्रतिभागियों से आग्रह किया गया है कि वे पीले अथवा लाल टी-शर्ट पहनकर इस उत्सव में शामिल हों जिससे एकरूपता और उत्साह का वातावरण बने।
कार्यक्रम के दौरान विशेष आकर्षण के रूप में बच्चों की सहज और स्वाभाविक हंसी को भी मंच प्रदान किया जाएगा।
छोटे बच्चों के लिए स्माइलीज के साथ विशेष बैनर का लोकार्पण भी किया गया।
इस अवसर पर शहर के विभिन्न संगठनों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिनमें कमलेंद्र सिंह पवार, शिव सिंह सोलंकी, भूपेंद्र सिंह भाटी, किशन वाधवानी, मनीष तिवारी, संजीव भारद्वाज, कोमल सिंह चौहान, शशांक टांक, प्रतीक कुमावत, संजय छाबड़िया जयपाल सिंह रावत सहित कई प्रमुख शामिल रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मनमोहन भटनागर द्वारा स्वागत भाषण से हुआ।
आयोजन की विशेषता यह रहेगी कि इस बार लाफ्टर योगा के साथ कई नए प्रयोग भी देखने को मिलेंगे, जिनमें मेवाड़ी लाफ्टर डांस, लाफ्टर योग के अभिनव स्वरूप तथा विभिन्न हास्य प्रस्तुतियां शामिल होंगी। प्रतिभागियों के लिए 11 आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं, जिन्हें मौके पर ही प्रदर्शन के आधार पर चयनित कर प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में भुवनेश आमेटा ने आभार व्यक्त किया

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *