LOADING

Type to search

सिलीगुड़ी में भाजपा नेताओं ने झालमुड़ी खाकर मनाई जीत की खुशी

Local

सिलीगुड़ी में भाजपा नेताओं ने झालमुड़ी खाकर मनाई जीत की खुशी

Share

“बंगाल में भय हारा, भरोसा जीता”—सांसद डॉ. रावत
उदयपुर, 5 मई:
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भाजपा की जीत का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने स्थानीय लोकप्रिय स्ट्रीट फूड ‘झालमुड़ी’ का स्वाद लेकर जीत की खुशी साझा की। दोनों नेता इन दिनों सिलीगुड़ी प्रवास पर हैं और चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
सांसद डॉ. रावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में यह जीत ऐतिहासिक है, जहां “भय हारा है और भरोसा जीता है।” उन्होंने इसे नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, अमित शाह की रणनीति और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।
उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने हिंसा और भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदान कर टीएमसी सरकार को नकार दिया है। अब राज्य में “सुनार बांग्ला” के विजन के साथ विकास का नया दौर शुरू होगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा झालमुड़ी खाने के बाद यह व्यंजन राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *