LOADING

Type to search

फतह एकेडमी में आयोजित जूनियर इंटर हाउस पुरस्कार वितरण समारोह

education

फतह एकेडमी में आयोजित जूनियर इंटर हाउस पुरस्कार वितरण समारोह

Share


फतेहनगर, 9 मई:
फतह एकेडमी में आयोजित जूनियर इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय के छह हाउस — गार्गी, एकलव्य, ध्रुव, प्रहलाद, उपमन्यु एवं आरुणि — के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें क्रिकेट टूर्नामेंट, स्टोरी टेलिंग, पोएम रेसिटेशन एवं सेल्फ इंट्रोडक्शन जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
समारोह के दौरान छात्र इशांत शर्मा एवं शिक्षक राजवीर कुमावत द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।
विद्यालय निदेशक अजय जैन ने विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान किए। आरुणि हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। हाउस कप्तान मोनिका सुहालका एवं रेखा रावत ने ट्रॉफी प्राप्त कर हाउस का गौरव बढ़ाया। वहीं उपमन्यु हाउस उपविजेता रहा, जिसकी कप्तान मनीषा भाटी एवं सोनल जैन को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रधानाचार्य मीना कुमावत ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य पारूल वर्डिया ने किया। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा तथा विद्यालय के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *