अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर होगा भव्य आयोजन
Share
1100 नर्सेस होंगी शामिल, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नर्सिंग ऑफिसर्स का होगा सम्मान
उदयपुर, 9 मई: राजस्थान नर्सेस एसोसिएशन उदयपुर शहर की ओर से 12 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर आरएनटी न्यू ऑडिटोरियम, हाथीपोल गेट के पास भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में करीब 1100 नर्सेस भाग लेंगी।
जिलाध्यक्ष प्रवीण चरपोटा ने बताया कि कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वहीं उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत और जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी की उपस्थिति प्रस्तावित है।
सिकल सेल विषय पर विशेष CME और CNE
कार्यक्रम के प्रथम चरण में नर्सेस के लिए कंटीन्यूअस नर्सिंग एजुकेशन (CNE) तथा सिकल सेल विषय पर विशेष CME आयोजित होगी। यह आयोजन सिकल सेल सक्षम राजस्थान फाउंडेशन एवं Centre of Competence for Sickle Cell Disease, RNT Medical College Udaipur के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
गुजरात से पद्मश्री सम्मानित डॉ. यशदी इटालिया विशेष गेस्ट स्पीकर के रूप में शामिल होंगे और सिकल सेल क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम डॉ. आर.एल. सुमन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा।
उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं का होगा सम्मान
कार्यक्रम के दूसरे चरण में आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के उत्कृष्ट नर्सिंग ऑफिसर्स को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राहुल जैन करेंगे। आयोजन का संदेश है— “नर्सिंग सेवा मानवता की सच्ची पहचान है।”
