वैद्य विश्वंभर शास्त्री का निधन, समाजजनों ने दी श्रद्धांजलि
Share
उदयपुर, 11 मई: वरिष्ठ समाजसेवी एवं आयुर्वेदाचार्य वैद्य विश्वंभर शास्त्री का सोमवार सुबह जयपुर में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों में शोक की लहर फैल गई। उनका अंतिम संस्कार जयपुर के पुरानी चुंगी मोक्षधाम में किया गया।
वैद्य विश्वंभर शास्त्री समाजसेवा और जनकल्याण गतिविधियों से लंबे समय से जुड़े रहे। उनके पुत्र पंडित मधुसूदन शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रमुख महामंत्री एवं ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रतिनिधि हैं। परिवार सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। वैद्यजी के निधन पर जनप्रतिनिधियों, ब्राह्मण महासभा पदाधिकारियों, समाजसेवियों तथा मार्बल एवं ज्वेलर्स व्यवसाय से जुड़े लोगों ने उनके जयपुर स्थित निवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ज्योति, राष्ट्रीय महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पंडित केसरी चंद्र शर्मा, गोविंद जौहरी सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए वैद्यजी को श्रद्धांजलि दी।
