LOADING

Type to search

प्रेम प्रसंग में युवक पर सरेराह हमला

crime

प्रेम प्रसंग में युवक पर सरेराह हमला

Share

दुकान में घुसकर बचाई जान, शादी से नाराज बताए जा रहे हमलावर
उदयपुर, 11 मई
: उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक के साथ सरेराह मारपीट का मामला सामने आया। माली कॉलोनी स्थित 100 फीट रोड पर कार और बाइक से आए हमलावरों ने युवक को घेरकर लात-घूंसों से पीटा। जान बचाने के लिए युवक पास की कपड़े की दुकान में घुस गया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और तोड़फोड़ करते हुए मारपीट करने लगे।
दुकानदारों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया तथा पुलिस को सूचना दी। युवक ने बताया कि उसने 16 मार्च 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की थी। इस बात से युवती पक्ष और समाज के कुछ लोग नाराज थे, जिसके चलते उस पर हमला किया गया।
हिरणमगरी थानाधिकारी रविंद्र चारण ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *