LOADING

Type to search

पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए विधायक ने थामी साइकिल

Local

पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए विधायक ने थामी साइकिल

Share

दो दिन पहले खरीदी नई साइकिल, बोले- छोटी दूरी के लिए लोग भी अपनाएं यह तरीका
चित्तौड़गढ़, 17 मई:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों में भी दिखाई देने लगा है। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल चलाना शुरू कर दिया है। विधायक ने दो दिन पहले नई साइकिल खरीदी और अब रोज मॉर्निंग वॉक के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम साइकिल से पहुंच रहे हैं।
रोज कार से जाते थे स्टेडियम
अब तक विधायक आक्या रोज अपनी गाड़ी से स्टेडियम जाया करते थे, लेकिन अब उन्होंने छोटी दूरी के लिए साइकिल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है। शनिवार सुबह भी वे साइकिल से स्टेडियम पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने विधायक को साइकिल चलाते देख उनकी सराहना की और इसे सकारात्मक पहल बताया।
पीएम की अपील का बताया असर
विधायक आक्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल का कम उपयोग करने की अपील की है। ऊर्जा बचत आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है और हर नागरिक को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बचत भी बड़े बदलाव का कारण बन सकती है।
लोगों से भी की अपील
विधायक ने कहा कि जहां तक संभव हो, लोग छोटी दूरी के लिए बाइक और कार की बजाय साइकिल का उपयोग करें। यदि साइकिल संभव नहीं हो तो इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएं, ताकि ईंधन की खपत कम हो सके। उन्होंने कहा कि देश के सामने किसी भी प्रकार की चुनौती आने पर हर नागरिक का सहयोग जरूरी होता है।
स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को फायदा
विधायक आक्या ने कहा कि साइकिल चलाने से न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत होती है, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। साथ ही प्रदूषण कम होने से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *