LOADING

Type to search

डूंगरपुर में सीएम का ‘ग्राउंड कनेक्ट’ मॉडल, ईवी कार से पहुंचे और सीधे जनता के बीच उतरे

political

डूंगरपुर में सीएम का ‘ग्राउंड कनेक्ट’ मॉडल, ईवी कार से पहुंचे और सीधे जनता के बीच उतरे

Share

चांदी का कड़ा पहनाकर स्वागत, योजनाओं की समीक्षा के बाद धंबोला में करेंगे रात्रि चौपाल और जनसुनवाई
डूंगरपुर, 21 मई :
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डूंगरपुर दौरा सिर्फ सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह जनसंवाद, स्वच्छता संदेश और विकास समीक्षा का मिश्रण बनकर सामने आया। बांसवाड़ा सीमा से जिले में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत हुआ। सागवाड़ा से तिजवड़ और कलेक्ट्रेट तक भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक अंदाज में अभिनंदन किया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री पूरे दौरे में ईवी कार से सफर करते नजर आए, जिससे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा का संदेश भी दिया गया।
सागवाड़ा से तिजवड़ तक स्वागत की श्रृंखला
मुख्यमंत्री के जिले में प्रवेश करते ही सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ठाकरडा टोल प्लाजा पर भी लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। तिजवड़ में टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्नालाल रावत और भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को चांदी का कड़ा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
बंद कमरे में योजनाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने डूंगरपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में सरकार की योजनाओं, बजट घोषणाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर फीडबैक लिया गया। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
स्वच्छता को बताया जन आंदोलन
विजयराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में आयोजित ‘नागरिक एवं स्वच्छता संदेश’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डूंगरपुर की स्वच्छता मॉडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जन आंदोलन बन चुकी है। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त अभियान और ठोस कचरा प्रबंधन मॉडल को सराहा तथा बारिश के मौसम में डूंगरपुर की सुंदरता की तुलना कश्मीर से की।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *