सुविवि में प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ी
Share
उदयपुर, 01 जून: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जून कर दी है। विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ. कुंजन आचार्य ने बताया कि यह निर्णय विधि पाठ्यक्रमों को छोड़कर अन्य सभी कार्यक्रमों पर लागू होगा। कुलपति के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के हित में यह कदम उठाया गया है ताकि कोई भी पात्र छात्र तकनीकी या अन्य कारणों से आवेदन करने से वंचित न रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
