LOADING

Type to search

कुशाग्र ने जेईई एडवांस्ड में हासिल की 448वीं रैंक

education

कुशाग्र ने जेईई एडवांस्ड में हासिल की 448वीं रैंक

Share

उदयपुर, 01 जून: उदयपुर के होनहार छात्र कुशाग्र डागलिया ने जेईई एडवांस्ड-2026 में ऑल इंडिया 448वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। कुशाग्र ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि जेईई मैन्स में हुई गलतियों का विश्लेषण कर उनमें सुधार किया, जिसका लाभ एडवांस्ड परीक्षा में मिला। मैन्स में उनके 99.90 पर्सेंटाइल आए थे। कुशाग्र ने नियमित अध्ययन, एकाग्रता और परिवार के सहयोग को सफलता की कुंजी बताया। उनके पिता कपिल डागलिया बैंककर्मी तथा माता मीनाक्षी बीएन यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। सफलता पर शिक्षकों रवि रंजन, दिलीप जैन और युवराज ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *