LOADING

Type to search

आम रास्ते के अतिक्रमण पर भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट

crime

आम रास्ते के अतिक्रमण पर भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट

Share

चाकू दिखाकर धमकाने के आरोप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
राजसमंद, 01 जून:
नाथद्वारा थाना क्षेत्र के कुमारिया खेड़ा गांव में आम रास्ते पर किए गए कथित अतिक्रमण को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। अतिक्रमण हटाने की समझाइश के दौरान शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जबकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
समझाइश के दौरान बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार गांव निवासी घनश्याम लाल पर सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण करने का आरोप है। प्रशासन की ओर से पहले भी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की बात कही, जिस पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
वीडियो बनते देख फेंका चाकू, फिर हुई हाथापाई
ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद के दौरान घनश्याम लाल हाथ में चाकू लेकर लोगों को धमकाने लगा। जब कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो उसने चाकू घर की ओर फेंक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष नाथद्वारा थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *