LOADING

Type to search

संघ शिक्षा वर्ग राष्ट्र निर्माण की कार्यशाला: निंबाराम

political

संघ शिक्षा वर्ग राष्ट्र निर्माण की कार्यशाला: निंबाराम

Share

हल्दीघाटी विजय समारोह में सहभागिता का आह्वान
उदयपुर, 2 जून
: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग (महाविद्यालय विद्यार्थी, चित्तौड़ प्रांत) का समापन मंगलवार को फतहनगर स्थित विद्या निकेतन विद्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। मूसलाधार वर्षा के बावजूद स्वयंसेवकों और समाजजनों की बड़ी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
समारोह के मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने कहा कि संघ शिक्षा वर्ग केवल प्रशिक्षण शिविर नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए समर्पित, अनुशासित और चरित्रवान व्यक्तित्वों के निर्माण की कार्यशाला है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों का जीवन चुनौतियों के बीच भी राष्ट्रहित के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
निंबाराम ने मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस वर्ष हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह में संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों और नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया।
98 शिक्षार्थियों ने लिया प्रशिक्षण
वर्ग में चित्तौड़ प्रांत के विभिन्न जिलों से आए 98 शिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 15 दिनों तक चले शिविर में शारीरिक प्रशिक्षण, योग, बौद्धिक सत्र, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र जीवन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने दंड, योग, समता और व्यायाम का प्रभावी प्रदर्शन किया। संघ प्रार्थना और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ समारोह का समापन हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *