LOADING

Type to search

देश के टॉप-15 मानसून डेस्टिनेशंस में उदयपुर तीसरे स्थान पर

Local

देश के टॉप-15 मानसून डेस्टिनेशंस में उदयपुर तीसरे स्थान पर

Share

झीलों, हरियाली और मानसून की खूबसूरती ने दिलाई राष्ट्रीय पहचान, पर्यटन कारोबार को नई उम्मीद
उदयपुर, 6 जून:
मानसून सीजन से पहले उदयपुर के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश के प्रमुख ट्रेवल पोर्टल ‘टिकट्स टू ट्रिप’ द्वारा जारी वर्ष 2026 के टॉप-15 मानसून डेस्टिनेशंस की राष्ट्रीय सूची में लेकसिटी उदयपुर को तीसरा स्थान मिला है। राजस्थान से इस सूची में केवल दो शहर शामिल हुए हैं, जिनमें उदयपुर तीसरे और माउंट आबू 12वें स्थान पर रहा। सूची में केरल का मुन्नार पहले और गोवा दूसरे स्थान पर है।
मानसून में निखरती है झीलों की नगरी
बारिश के मौसम में अरावली की हरियाली, लबालब झीलें और बादलों से घिरे पहाड़ उदयपुर की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देते हैं। पिछोला, फतहसागर, उदयसागर और स्वरूपसागर झीलों का आकर्षक नजारा पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। वहीं सज्जनगढ़ स्थित मानसून पैलेस से झीलों और पहाड़ियों का विहंगम दृश्य सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनता है।
पर्यटन कारोबार को मिलेगी रफ्तार
पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इस रैंकिंग से मानसून सीजन में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय पर्यटन उद्योग को नई गति मिलेगी। समर सीजन में महंगाई और अन्य कारणों से प्रभावित रहे पर्यटन कारोबार को अच्छी बारिश के साथ नई उम्मीदें मिली हैं।
ब्रांडिंग पर विशेष फोकस
पर्यटन विभाग उदयपुर और माउंट आबू को प्रमुख मानसून पर्यटन स्थलों के रूप में स्थापित करने के लिए डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष प्रचार अभियान चला रहा है। इससे आने वाले महीनों में दक्षिण राजस्थान के पर्यटन को भी बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *