LOADING

Type to search

परिवार हरिद्वार में, अकेले रह गए अधेड़ का मिला शव

crime

परिवार हरिद्वार में, अकेले रह गए अधेड़ का मिला शव

Share

सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका
चित्तौड़गढ़, 6 जून:
चंदेरिया थाना क्षेत्र के गवारियों का मोहल्ला में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय यशवंत पुत्र सुखा गवारिया के रूप में हुई है। घटना के समय वह घर में अकेला था, जबकि परिवार हरिद्वार गया हुआ था। सिर के पीछे चोट के निशान मिलने से पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर जांच कर रही है।
गाय के घर में घुसने से हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार सुबह एक गाय मकान में घुस गई थी। पड़ोस की महिला उसे बाहर निकालने के लिए घर में पहुंची तो यशवंत को कमरे में दीवार के सहारे बैठा देखा। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसने उसे हिलाया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद लोगों को बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।
एफएसएल और साइबर टीम जुटी जांच में
मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में देशी शराब के खाली पव्वे मिले। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस मनीष कुमार, एफएसएल, एमओबी और साइबर टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है।
परिजनों के आने पर होगा पोस्टमार्टम
मृतक चूड़ी बनाने का काम करता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। हरिद्वार से परिवार के लौटने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *