LOADING

Type to search

हल्दीघाटी विजय संदेश को विश्वभर में गुंजाने का संकल्प, ध्वजावतरण सम्पन्न

Local

हल्दीघाटी विजय संदेश को विश्वभर में गुंजाने का संकल्प, ध्वजावतरण सम्पन्न

Share

उदयपुर, 18 जून: हल्दीघाटी युद्ध विजय के 450वें वर्ष के उपलक्ष्य में वर्षभर चले आयोजनों के समापन पर गुरुवार को प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में विधिवत ध्वजावतरण किया गया। इस अवसर पर महाराणा प्रताप के जयकारों के साथ हल्दीघाटी विजय के संदेश को अनवरत जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि गत वर्ष 18 जून को हल्दीघाटी विजय दिवस पर हल्दीघाटी से उदयपुर तक विजय संदेश यात्रा निकाली गई थी। यात्रा के साथ हल्दीघाटी की पवित्र माटी का कलश और ध्वज प्रताप गौरव केन्द्र में स्थापित किए गए थे। वर्षभर इसी संकल्प के साथ विभिन्न राष्ट्र चेतना कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समारोह के तहत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, महामंत्री दीपक कुमार शुक्ल, महावीर चपलोत सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजावतरण किया गया। इस दौरान हल्दीघाटी विजय की गौरवगाथा को विश्वभर में गुंजायमान रखने का आह्वान किया गया।
इधर, महाराणा प्रताप जयंती एवं हल्दीघाटी विजय समारोह के उपलक्ष्य में प्रताप गौरव केन्द्र के दर्शन शुल्क में दी गई विशेष छूट 20 जून तक जारी रहेगी। इस अवधि में दर्शनार्थियों से मात्र 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *