LOADING

Type to search

जलग्रहण विभाग के संविदाकर्मियों का कार्यकाल बढ़ा

socal

जलग्रहण विभाग के संविदाकर्मियों का कार्यकाल बढ़ा

Share

सांसद डॉ. रावत की पहल रंग लाई
उदयपुर, 18 जून:
पीएमकेएसवाई 2.0 जलग्रहण विभाग में कार्यरत संविदाकर्मियों को बड़ी राहत मिली है। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत की पहल पर राज्य सरकार ने विभाग में कार्यरत संविदा कार्मिकों का कार्यकाल बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। निर्णय के बाद संविदाकर्मियों में खुशी का माहौल है और उन्होंने सांसद डॉ. रावत के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत निदेशालय जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण, राजस्थान के अतिरिक्त निदेशक ओमप्रकाश मीणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सांसद डॉ. रावत ने संविदा सेवा नियम-2022 के तहत कार्यरत कार्मिकों के कार्यकाल विस्तार के लिए मुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा था। इसके बाद मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आने पर वर्तमान में कार्यरत 129 जलग्रहण विकास दल सदस्यों की सेवाएं 31 मार्च 2027 अथवा 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, संविदा आधार पर बढ़ा दी गई हैं।
सांसद डॉ. रावत ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि संविदाकर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया सरकार स्तर पर विचाराधीन है। ऐसे में कार्यकाल विस्तार से उन्हें भविष्य में नियमित एवं स्थायी सेवा का लाभ मिलने की संभावना बनी रहेगी। सरकार के इस निर्णय को संविदाकर्मियों के हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *