LOADING

Type to search

भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन, सुहागपुरा थानाधिकारी को हटाने की मांग

political

भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन, सुहागपुरा थानाधिकारी को हटाने की मांग

Share

प्रतापगढ़, 18 जून: राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर 16 जून को भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा (बीपीएमएम) कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिनी सचिवालय पहुंचे तथा प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच और सुहागपुरा थानाधिकारी को हटाने की मांग की।
मोर्चा का आरोप है कि हाईवे पर भारी वाहनों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अनुचित व्यवहार किया। ज्ञापन में दाता माइंस से जुड़े भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और सड़क हादसों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग भी की गई है।
वहीं, सुहागपुरा थानाधिकारी मनीष वैष्णव ने कहा कि वे हाईवे पर जाम लगा रहे प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे थे। इसी दौरान जिला संयोजक बद्री भगोरा के साथ विवाद हुआ। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई एक सड़क दुर्घटना को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था, लेकिन जांच में आरोपों के समर्थन में कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आए। मामले को लेकर क्षेत्र में विरोध और प्रदर्शन जारी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *