LOADING

Type to search

विश्व संगीत दिवस पर आज गूंजेंगे सुर, संगीत साधकों का होगा सम्मान

socal

विश्व संगीत दिवस पर आज गूंजेंगे सुर, संगीत साधकों का होगा सम्मान

Share

सुरों की मंडली के ‘संगीत सम्मान समारोह’ में वरिष्ठ कलाकारों का अभिनंदन, सांगीतिक प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण
उदयपुर, 20 जून
: विश्व संगीत दिवस के अवसर पर सुरों की मंडली संस्था वरिष्ठ विंग की ओर से शनिवार शाम 5:30 बजे शोभागपुरा स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में ‘संगीत सम्मान समारोह’ आयोजित किया जाएगा। समारोह में उदयपुर सहित प्रदेश के प्रतिष्ठित संगीत साधकों और कलाकारों को संगीत क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि संगीत समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का सशक्त माध्यम है। इसी उद्देश्य से संस्था वर्षों से संगीत प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। समारोह में देवेंद्र सिंह हिरण, फैय्याज खान, के.के. त्रिपाठी, मारिषा दीक्षित, इंद्रदेव पीयूष, स्व. सुधाकर पीयूष तथा कैलाश केवलिया सहित कई वरिष्ठ संगीत विभूतियों का सम्मान किया जाएगा।
संस्था के सचिव अरुण चौबीसा ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमियों, कलाकारों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। सम्मान समारोह के साथ विशेष सांगीतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। आयोजन समिति की हेमा जोशी, एच. काजी एवं राजकुमार बापना ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने इसे नई पीढ़ी को संगीत से जोड़ने और संगीत साधकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सार्थक प्रयास बताया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *