LOADING

Type to search

टैक्स बार एसोसिएशन का प्लैटिनम जुबली समारोह आज से, ‘वॉक फॉर टैक्स, विन फॉर हेल्थ’ से होगी शुरुआत

Local

टैक्स बार एसोसिएशन का प्लैटिनम जुबली समारोह आज से, ‘वॉक फॉर टैक्स, विन फॉर हेल्थ’ से होगी शुरुआत

Share

उदयपुर, 27 जून: उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन अपने गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने पर 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 और 29 जून को प्लैटिनम जुबली समारोह आयोजित करेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दीपक एरन ने बताया कि समारोह का शुभारंभ 28 जून को फतहसागर पर ‘वॉक फॉर टैक्स, विन फॉर हेल्थ’ थीम आधारित वॉकथॉन से होगा, जिसे संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। 29 जून को हेल्थ एवं टैक्स सेमिनार में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश पटेल हार्ट हेल्थ और तनाव प्रबंधन पर मार्गदर्शन देंगे, जबकि सीए निखिल मेहता आयकर प्रावधानों पर क्विज के माध्यम से जानकारी देंगे। सचिव हातिम कांकरोलीवाला ने बताया कि समारोह में 25 और 50 वर्ष पूरे करने वाले वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *