‘बेस्ट असिस्टेंट गवर्नर’ सम्मान से नवाजे गए राजेश चुघ
Share
उदयपुर, 27 जून: रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 में उत्कृष्ट नेतृत्व, सेवा और संगठनात्मक योगदान के लिए रोटेरियन राजेश चुघ को प्रतिष्ठित ‘बेस्ट असिस्टेंट गवर्नर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता के कार्यकाल के समापन समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में पीडीजी अजय कला, बलवंत चिराना, निर्मल सिंहवी, निर्मल कुणावत, डीजीई अरुण बगड़िया, दीपक सुखाड़िया तथा डीजीएन डॉ. के.सी. शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ रोटेरियन उपस्थित रहे। अपने कार्यकाल में राजेश चुघ ने अधीनस्थ क्लबों का प्रभावी मार्गदर्शन करते हुए सेवा परियोजनाओं, सदस्यता विस्तार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और क्लब प्रशासन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने इसे सभी क्लब अध्यक्षों, सचिवों, रोटेरियनों और डिस्ट्रिक्ट टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज सेवा में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
