LOADING

Type to search

उदयपुर में लॉन्च हुई टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी

Business

उदयपुर में लॉन्च हुई टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी

Share

उदयपुर, 27 जून: उदयपुर के अधिकृत टोयोटा डीलर राजेंद्र टोयोटा ने शनिवार को कंपनी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूज़र ईबेला लॉन्च की। वाहन का शुभारंभ रीको के एजीएम अजय पांड्या और डीलर प्रिंसिपल तनय गोयनका ने किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय दीप सिंह ने बताया कि यह मॉडल पर्यावरण-अनुकूल और सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में टोयोटा का महत्वपूर्ण कदम है। ई3 वेरिएंट में 61 kWh बैटरी के साथ एक बार चार्ज करने पर 543 किमी की प्रमाणित रेंज मिलेगी। इसमें लेवल-2 एडीएएस, 360 डिग्री कैमरा, सात एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ, 10.25 इंच डिजिटल क्लस्टर और 10.1 इंच टचस्क्रीन जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 23.60 लाख रुपए रखी गई है। सेल्स जनरल मैनेजर हर्ष डोडेजा ने बताया कि ग्राहकों के लिए बैटरी-एज-ए-सर्विस, आठ वर्ष की बैटरी वारंटी और आकर्षक बायबैक योजना भी उपलब्ध रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *