LOADING

Type to search

विष्णुयज्ञ पूर्णाहुति के साथ 27 फीट ऊंचे कीर्ति स्तंभ की प्रतिष्ठा

socal

विष्णुयज्ञ पूर्णाहुति के साथ 27 फीट ऊंचे कीर्ति स्तंभ की प्रतिष्ठा

Share

बड़ोदिया (बांसवाड़ा), 27 जून: श्री विश्वकर्मा सेवा संस्थान एवं गुजराती मेवाड़ा सुथार समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय श्री विष्णुयज्ञ एवं कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सम्पन्न हुआ। पंडित कपिल शास्त्री, पंडित हरिओम पाठक और पंडित राहुल के सान्निध्य में विष्णुयज्ञ की पूर्णाहुति दी गई। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 27 फीट ऊंचे और 187 किलोग्राम वजनी स्टेनलेस स्टील के कीर्ति स्तंभ की प्रतिष्ठा रही, जिसका अभिषेक हेमंत शर्मा और रंजना शर्मा ने किया। 81 पवित्र कलशों से महास्नपन के बाद वैदिक विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण हुआ। यज्ञ के यजमान लीलाराम भूराजी शर्मा, डॉ. कमलेश शर्मा, हीरालाल सुथार और अन्य परिवारों ने विश्व शांति एवं समाज की समृद्धि की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित कीं। संस्था अध्यक्ष सुरेश भूरालाल सुथार ने सभी यजमानों, समाजजनों और युवा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *