LOADING

Type to search

सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने ग्रामीणों से कराया 2.25 करोड़ की सड़क का शिलान्यास

Local

सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने ग्रामीणों से कराया 2.25 करोड़ की सड़क का शिलान्यास

Share

उदयपुर, 27 जून: उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने शनिवार को पंचायत समिति झल्लारा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 2.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास ग्रामीणों के हाथों करवाकर अलग मिसाल पेश की। ग्राम पंचायत विरवा की लउआ मीणा बस्ती तथा शेषपुर धौलागढ़ खेड़ा के बुडेला फला में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने स्वयं शिलान्यास करने के बजाय गांव के वरिष्ठजनों, महिलाओं और युवाओं को मंच पर बुलाकर उन्हें मुख्य अतिथि बनाया तथा उन्हीं से शिलान्यास कराया। इस पहल से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। सांसद रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से दूरस्थ गांवों और ढाणियों को बेहतर सड़क संपर्क मिल रहा है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार को नई गति मिलेगी। भाजपा जिला महामंत्री कन्हैयालाल मीणा ने कहा कि धरियावद विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *