LOADING

Type to search

लापरवाही बरतने पर PWD के दो अधिकारियों को नोटिस

Rajasthan

लापरवाही बरतने पर PWD के दो अधिकारियों को नोटिस

Share

सलूम्बर, 29 जून: ग्रामीण सेवा शिविर-2026 की तैयारियों में लापरवाही बरतने पर जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सड़कों के किनारे झाड़ियों की छंटाई और रोड विजिबिलिटी का कार्य निर्धारित समय में पूरा नहीं होने पर सहायक अभियंता बलवीर मीणा और कनिष्ठ अभियंता लोकेश शर्मा से जवाब मांगा गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *