LOADING

Type to search

विकास पोरवाल बने होटल एसोसिएशन के सचिव

Business

विकास पोरवाल बने होटल एसोसिएशन के सचिव

Share

उदयपुर, 29 जून: होटल एसोसिएशन की अधिशासी समिति की बैठक कारोही हवेली में अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विकास पोरवाल को सचिव और जोय सुवालका को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं संग्राम सिंह और ओम पालीवाल को को-ऑप्टेड सदस्य मनोनीत किया गया।

पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही एवं पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और मनोनीत सदस्यों का माला व उपरना पहनाकर स्वागत किया। सचिव विकास पोरवाल और कोषाध्यक्ष जोय सुवालका ने संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने तथा होटल व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। बैठक में पर्यटन क्षेत्र और होटल व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव कोठारी, उपाध्यक्ष उषा शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *