LOADING

Type to search

ट्रांसपोर्टरों ने भरी हुंकार, 13 जुलाई के प्रदेशव्यापी आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प

Business

ट्रांसपोर्टरों ने भरी हुंकार, 13 जुलाई के प्रदेशव्यापी आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प

Share

VLTD GPS, परमिट, फिटनेस और ऑनलाइन चालान की समस्याओं को लेकर संयुक्त बैठक में बनी रणनीति
उदयपुर, 11 जुलाई:
प्रदेशभर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर 13 जुलाई को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारियों के तहत दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गनाइजेशन और उदयपुर गुड्स ऑर्गनाइजेशन की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों और ट्रक मालिकों ने भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय लगातार बढ़ते परिचालन खर्च, करों के बोझ, परमिट और फिटनेस की जटिल प्रक्रियाओं, VLTD GPS की अनिवार्यता और ऑनलाइन चालान व्यवस्था के कारण अभूतपूर्व चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है, लेकिन व्यवसायियों की वास्तविक समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।
राजस्थान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं उदयपुर गुड्स ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष भगवान सिंह भाटी ने कहा कि ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लागू करने से पहले सरकार को ट्रांसपोर्ट संगठनों और वाहन मालिकों से व्यापक संवाद करना चाहिए।
बैठक में आंदोलन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के वितरण और प्रदेशभर के ट्रांसपोर्टरों तक संदेश पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने इसे ट्रांसपोर्ट उद्योग से जुड़े लाखों परिवारों के हितों की लड़ाई बताते हुए अधिकतम भागीदारी की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *