LOADING

Type to search

देशभक्ति के रंग में रंगा ‘कैट उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0’, दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब

Business

देशभक्ति के रंग में रंगा ‘कैट उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0’, दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब

Share

‘हम हिंदुस्तानी’ प्रतियोगिता ने जीता दिल, एक हजार महिलाओं को मिला नि:शुल्क दुर्घटना बीमा
उदयपुर, 11 जुलाई:
कैट वूमेन विंग उदयपुर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ‘उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0’ के दूसरे दिन देशभक्ति, महिला सशक्तिकरण, खरीदारी और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘हम हिंदुस्तानी’ सांस्कृतिक प्रतियोगिता में देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं ज्योतिष शिविर और हाउजी गेम भी आकर्षण का केंद्र रहे।
कैट वूमेन विंग की राष्ट्रीय जॉइंट सेक्रेटरी जनरल एवं उदयपुर अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 टीमों ने भाग लिया। लेक सिटी क्वीन टीम ने प्रथम, भरतनाट्यम ग्रुप ने द्वितीय और पंजाबी कुड़ियां टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को नकद पुरस्कार, स्मृति चिह्न और उपहार प्रदान किए गए।
उन्होंने बताया कि इंका इंश्योरेंस के सहयोग से 1,000 से अधिक महिलाओं को 5 लाख रुपये का नि:शुल्क दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया गया। वहीं, ज्योतिष शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने टैरो, हस्तरेखा और अंकशास्त्र से जुड़ी सलाह ली।
सचिव डॉ. सोनू जैन ने बताया कि हाउजी गेम में 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर 20 हजार रुपये से अधिक के पुरस्कार जीते। रविवार को बच्चों के लिए ‘लिटिल मास्टरशेफ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *