LOADING

Type to search

नजमा को बनाया कांग्रेस अल्पसंख्यक का उदयपुर संभाग प्रभारी

political

नजमा को बनाया कांग्रेस अल्पसंख्यक का उदयपुर संभाग प्रभारी

Share


उदयपुर, 17 जुलाई: कांग्रेस संगठन को अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने राजस्थान में नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा राईन (मेवाफरोश) को उदयपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। शहर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि नजमा राईन लंबे समय से संगठन में सक्रिय रही हैं और महिला जिलाध्यक्ष, पार्षद तथा जिला कांग्रेस कमेटी में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *