LOADING

Type to search

प्रदेश का दसवां आधार सेवा केंद्र उदयपुर में शुरू

Local

प्रदेश का दसवां आधार सेवा केंद्र उदयपुर में शुरू

Share


उदयपुर, 17 जुलाई : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने उदयपुर में प्रदेश के दसवें निवासी-केंद्रित आधार सेवा केंद्र का शुभारम्भ किया। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और विधायक ताराचंद जैन ने केंद्र का उद्घाटन कर डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया। सांसद और विधायक ने स्वयं आधार अपडेट करवाकर पहले तीन आगंतुकों को आधार प्रिंट भी वितरित किए। केंद्र में नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट, पता व अन्य सुधार, शिकायत निवारण सहित सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां आठ ऑपरेशनल किट, व्हीलचेयर और अन्य नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। यूआईडीएआई के अनुसार सितंबर तक राजस्थान में 19 नए केंद्र और खोले जाएंगे, जिससे कुल संख्या 29 हो जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *