LOADING

Type to search

चांदीपुरा वायरस को लेकर सैंपल भेजे गए पुणे

Health

चांदीपुरा वायरस को लेकर सैंपल भेजे गए पुणे

Share

डूंगरपुर, 19 जुलाई : सीमलवाड़ा ब्लॉक के रतनपुरा गांव में छह वर्षीय बच्ची की संदिग्ध चांदीपुरा वायरस संक्रमण से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बच्ची के सैंपल पुणे की वायरोलॉजी लैब भेजे गए हैं। गांव में चिकित्सा टीम ने सर्वे, सैंपलिंग और दवा वितरण शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह वायरस सैंड फ्लाई के काटने से फैलता है और 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अधिक प्रभावित करता है। आदिवासी क्षेत्रों में मवेशियों के साथ रहने की परंपरा संक्रमण का खतरा बढ़ाती है। सीएमएचओ डॉ. अलंकार गुप्ता ने बताया कि पूरे गांव की निगरानी की जा रही है। वर्ष 2024 में भी डूंगरपुर और उदयपुर में संदिग्ध संक्रमण से बच्चों की मौत के मामले सामने आए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *