LOADING

Type to search

दिल्ली से आए दंपती की दो साल की मासूम झील में गिरी, मौत

Local

दिल्ली से आए दंपती की दो साल की मासूम झील में गिरी, मौत

Share

होटल की दूसरी मंजिल की खिड़की से हादसा; नाश्ता लेने गए थे माता-पिता, बेटी का शव लेकर दिल्ली लौटे परिजन
उदयपुर, 25 जुलाई:
झीलों की नगरी उदयपुर घूमने आए दिल्ली के एक परिवार की खुशियां शनिवार सुबह पलभर में मातम में बदल गईं। शहर के प्रसिद्ध जगत निवास होटल में ठहरे परिवार की दो वर्षीय बच्ची दूसरी मंजिल की खिड़की (गोखड़े) से पिछोला झील में गिर गई। झील से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घंटाघर थाने के एएसआई ईशाक मोहम्मद के अनुसार नई दिल्ली के फतेहपुर बेरी-असोला निवासी सोनू सिंह तंवर (34) अपनी पत्नी डॉ. मोनिका (29) और दो वर्षीय बेटी धीमही के साथ उदयपुर घूमने आए थे। शनिवार सुबह परिवार होटल की दूसरी मंजिल पर नाश्ता करने पहुंचा था। इसी दौरान माता-पिता नाश्ता लेने आगे बढ़े और पीछे खड़ी बच्ची अचानक खिड़की से संतुलन खोकर सीधे झील में गिर गई।
हादसे के बाद होटल स्टाफ और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्ची को झील से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिता मासूम बेटी का शव गोद में लेकर एंबुलेंस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। घटना के बाद अस्पताल की मॉर्च्यूरी में मां का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *