LOADING

Type to search

डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए एंटी लार्वा अभियान तेज

Health

डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए एंटी लार्वा अभियान तेज

Share

उदयपुर, 31 जुलाई: बारिश के मौसम को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने जिलेभर में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा एवं सोर्स रिडक्शन अभियान तेज कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पानी से भरे पात्रों की जांच कर रही हैं तथा लार्वा मिलने पर तत्काल उसका निस्तारण किया जा रहा है। सीएमएचओ द्वितीय डॉ. ओमप्रकाश रायपुरिया ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को ‘सूखा दिवस’ मनाकर कूलर, टंकी, गमले, फ्रिज ट्रे और टायरों की सफाई कराई जा रही है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। लोगों से बुखार होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराने की अपील की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *