LOADING

Type to search

भूताला में अवैध क्लिनिक सील, दस्तावेज मांगे

Health

भूताला में अवैध क्लिनिक सील, दस्तावेज मांगे

Share

उदयपुर, 31 जुलाई: संपर्क पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़गांव क्षेत्र के भूताला गांव में संचालित एक अवैध क्लिनिक को सील कर दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वितीय डॉ. ओ.पी. रायपुरिया ने बताया कि शिकायत में सुरेन्द्र सिंह द्वारा बिना वैध अनुमति और डिग्री के चिकित्सा कार्य करने की जानकारी दी गई थी। निर्देश मिलने पर बीसीएमओ डॉ. अरुण सिंह ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की, लेकिन क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट प्रमाणपत्र, मान्य चिकित्सा डिग्री, बायोमेडिकल वेस्ट और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आवश्यक प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं मिले। इसके बाद क्लिनिक को सील कर संचालक को सात दिन में दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समय सीमा में दस्तावेज नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *