LOADING

Type to search

खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर लेपर्ड का हमला

Rajasthan

खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर लेपर्ड का हमला

Share

5 मिनट तक हाथ जबड़े में दबोचे रखा, कलाई टूटी; ग्रामीणों के पहुंचने पर भागा तेंदुआ
बांसवाड़ा, 31 जुलाई:
बांसवाड़ा जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र के भूतपाड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर खेत में काम कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग पर लेपर्ड ने पीछे से हमला कर दिया। करीब तीन से पांच मिनट तक चले संघर्ष में तेंदुए ने उनका हाथ अपने जबड़ों में जकड़े रखा, जिससे कलाई की हड्डी टूट गई और हाथ पर गहरा घाव हो गया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे, जिन्हें देखकर लेपर्ड जंगल की ओर भाग निकला।
घायल नाथु पुत्र हुरजी ने बताया कि वह खेत में काम कर रहे थे, तभी झाड़ियों से निकले लेपर्ड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बचने के प्रयास में उन्होंने भागना चाहा, लेकिन तेंदुए ने उनके दाहिने हाथ को मजबूती से दबोच लिया। छुड़ाने की कोशिश में हाथ पर गहरे जख्म हो गए और लगातार खून बहता रहा। संघर्ष के दौरान उनके पैर और पीठ पर भी पंजों के निशान आ गए।
ग्रामीणों ने घायल बुजुर्ग को तत्काल एमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कलाई में फ्रैक्चर होने के साथ हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से लेपर्ड को जल्द रेस्क्यू कर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *