LOADING

Type to search

बदनौर हवेली संकुल की खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

Sports

बदनौर हवेली संकुल की खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

Share

उदयपुर, 8 अगस्त: विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-4 में बदनौर हवेली संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में बड़गांव, अशोकनगर, सेक्टर-14, सेक्टर-4 और बदनौर हवेली के विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला, गोला और तस्तरी फेंक, खो-खो, कबड्डी तथा 100, 200 और 400 मीटर दौड़ आयोजित हुई। खो-खो के किशोर वर्ग में सेक्टर-4 और बाल वर्ग में सेक्टर-14 विद्यालय प्रथम रहे। लंबी कूद में दुर्गेश व आदर्श तथा ऊंची कूद में मोहित, हर्षित कल्याणा और राहुल रावत सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *