LOADING

Type to search

श्याम सुंदर शर्मा राज्य कबड्डी संघ की अनुशासन समिति में नियुक्त

Sports

श्याम सुंदर शर्मा राज्य कबड्डी संघ की अनुशासन समिति में नियुक्त

Share

उदयपुर से एकमात्र पदाधिकारी को मिली जिम्मेदारी, 15 वर्षों से कबड्डी के क्षेत्र में दे रहे सेवाएं
उदयपुर, 8 अगस्त:
जिला कबड्डी संघ उदयपुर के संयुक्त सचिव श्याम सुंदर शर्मा को राजस्थान राज्य कबड्डी संघ की अनुशासन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। राजस्थान राज्य कबड्डी संघ के सचिव जगदीश प्रसाद गढ़वाल ने विभिन्न समितियों के गठन के तहत शर्मा को अनुशासन समिति में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला कबड्डी संघ उदयपुर के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि राज्य संघ की ओर से तकनीकी समिति, रेफरी समिति और अनुशासन समिति सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इनमें उदयपुर से श्याम सुंदर शर्मा एकमात्र पदाधिकारी हैं, जिन्हें राज्य स्तर पर समिति में स्थान मिला है। अनुशासन समिति के चेयरमैन हनुमानगढ़ के हरजीत सिंह बराड़ को बनाया गया है।
शर्मा पिछले 15 वर्षों से जिला कबड्डी संघ से जुड़े हुए हैं और कबड्डी खेल के विकास एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
राज्य कबड्डी संघ की अनुशासन समिति में सदस्य नियुक्त होने पर जिला कबड्डी संघ उदयपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनुजा, आयोजन सचिव जालम चंद जैन, सचिव मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष रोशन डांगी, कबड्डी कोच कपिल जैन, शोभालाल पुर्बिया सहित संघ के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *