LOADING

Type to search

उमिला कुंवर की हत्या पर राजपूत समाज का आक्रोश, मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन

crime

उमिला कुंवर की हत्या पर राजपूत समाज का आक्रोश, मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन

Share

पुरानी रंजिश में घर पर हमला, रोकने पहुंची महिला को स्कॉर्पियो से कुचला; छह से अधिक नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश
उदयपुर, 8 अगस्त:
प्रतापनगर थाना क्षेत्र के कपिल विहार में पुरानी रंजिश को लेकर हुई 42 वर्षीय उमिला कुंवर की हत्या के बाद शनिवार को राजपूत समाज और करणी सेना के पदाधिकारियों ने एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान करीब साढ़े तीन घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस और प्रशासन से सहमति बनने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते दिविराज सिंह गौड़ के घर के बाहर पहुंचकर हमला किया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोर सुनकर दिविराज सिंह की मां उमिला कुंवर बदमाशों को रोकने के लिए घर से बाहर आईं। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने स्कॉर्पियो वाहन से उन्हें कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल उमिला कुंवर को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में राजपूत समाज और करणी सेना के लोग एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
पुलिस ने मामले में छह से अधिक नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। डीएसपी छवि शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *